डीएमए के १४ विद्यार्थियों का सीबीएसई वरीयता
सूची में स्थान
शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एवं शहर के अति प्रतिष्ठित विद्यालय ‘दयावती मोदी एकेडमी’ के बारहवीं कक्षा के १४ छात्र – छात्राओं ने सीबीएसईबोर्ड परिणाम २०१५-१६ में बोर्ड द्वारा जारी श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय को एक बार पुनः गौरवान्वित किया है | ज्ञात हो किसीबीएसई बोर्ड प्रति वर्ष बोर्ड में सफल अभ्यर्थियों के शीर्ष ०.१% को उनके गुणों व उत्कृष्ट निष्पादन को मान्यता देने के लिए मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान करता है |
छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. (श्रीमती) ऋतु दीवान ने सभी सफलविद्यार्थियों को बधाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया है | उन्होंने विद्यालय मैनेजमेंट की ओर से १२वीं कक्षा के सभी १४ विद्यार्थियों को को ₹१०,००० की छात्रवृत्ति देने की
घोषणा की है | सीबीएसई
द्वारा भी इन सभी छात्र- छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे |
ज्ञात हो की विद्यालय हर वर्ष बहतरीन बोर्ड परिणाम देता रहा
है | गत वर्ष
भी जहाँ १२वीं का परिणाम शत – प्रतिशन रहा था वहीं १०वीं में
विद्यालय के १३५ छात्र – छात्रों ने सीजीपीए १० प्राप्त कर
पूरे देहरादून रीजन में बिद्यालय का परचम लहरा दिया था | विद्यालय के कई छात्र – छात्राएं राष्ट्रीय ही नहीं
अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है | परम्परावादी शिक्षण के साथ नवीनता का समावेश यहाँ के विद्यार्थियों को
भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिय एक मजबूत आधार प्रदान करता है | आज विद्यालय की पहचान २१वीं सदी के उभरते हुए शिक्षण संस्थान के रूप में
की जाती है जहाँ संसाधनों के साथ अवसरों की भी कोई कमी नहीं है |
मेरिट सूची में चयनित छात्र – छात्राओं का विवरण :
|
क्रम
संख्या
|
नाम
|
|
क्रम
संख्या
|
नाम
|
|
1.
|
नेहा कौशिक
|
8.
|
शिल्पी त्यागी
|
|
|
2.
|
ईशा ठाकुर
|
9.
|
अग्रिमा धामा
|
|
|
3.
|
मोनिक सिंह
|
10.
|
पूर्णिमा साहू
|
|
|
4.
|
ऋशभ सक्सेना
|
11.
|
अंशिका माहेश्वरी
|
|
|
5.
|
अक्षत माहेश्वरी
|
12.
|
कनक अष्टावक्र
|
|
|
6.
|
आशुतोष कुमार
|
13.
|
श्रद्धा सुरजवाल
|
|
|
7.
|
प्रतीक पराशर
|
14.
|
सिमरन
|
प्रधानाचार्या
