Wednesday, 1 March 2017

डीएमए के १४ विद्यार्थियों का सीबीएसई वरीयता सूची में स्थान

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी एवं शहर के अति प्रतिष्ठित विद्यालय दयावती मोदी एकेडमी के बारहवीं कक्षा के १४ छात्र  छात्राओं ने सीबीएसईबोर्ड परिणाम २०१५-१६ में बोर्ड द्वारा जारी श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय को एक बार पुनः गौरवान्वित किया है | ज्ञात हो किसीबीएसई बोर्ड प्रति वर्ष बोर्ड में सफल अभ्यर्थियों के शीर्ष .% को उनके गुणों  उत्कृष्ट निष्पादन को मान्यता देने के लिए मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान करता है | 

छात्र  छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. (श्रीमती) ऋतु दीवान ने सभी सफलविद्यार्थियों को बधाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया है | उन्होंने विद्यालय मैनेजमेंट की ओर से १२वीं कक्षा के सभी १४ विद्यार्थियों को को १०,००० की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है | सीबीएसई द्वारा भी इन सभी छात्र- छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे | 

ज्ञात हो की विद्यालय हर वर्ष बहतरीन बोर्ड परिणाम देता रहा है | गत वर्ष भी जहाँ १२वीं का परिणाम शत प्रतिशन रहा था वहीं १०वीं में विद्यालय के १३५ छात्र छात्रों ने सीजीपीए १० प्राप्त कर पूरे देहरादून रीजन में बिद्यालय का परचम लहरा दिया था |  विद्यालय के कई छात्र छात्राएं राष्ट्रीय ही नहीं अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है | परम्परावादी शिक्षण के साथ नवीनता का समावेश यहाँ के विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिय एक मजबूत आधार प्रदान करता है | आज विद्यालय की पहचान २१वीं सदी के उभरते हुए शिक्षण संस्थान के रूप में की जाती है जहाँ संसाधनों के साथ अवसरों की भी कोई कमी नहीं है |
मेरिट सूची में चयनित छात्र  छात्राओं का विवरण :
क्रम संख्या
नाम

क्रम संख्या
नाम
1.
नेहा कौशिक
8.
शिल्पी त्यागी
2.
ईशा ठाकुर
9.
अग्रिमा धामा
3.
मोनिक सिंह
10.
पूर्णिमा साहू
4.
ऋशभ सक्सेना
11.
अंशिका माहेश्वरी
5.
अक्षत माहेश्वरी
12.
कनक अष्टावक्र
6.
आशुतोष कुमार
13.
श्रद्धा सुरजवाल
7.
प्रतीक पराशर
14.
सिमरन


प्रधानाचार्या

No comments:

Post a Comment